Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जावा क्या है और जावा का इतिहास क्या है ?

आज के इस लेख में हम जावा के बारे में जानेंगे कि जावा क्या है? (What is Java in Hindi) जावा का यूज क्या है? (What is the use of Java in Hindi) जावा के फीचर्स क्या है? (What is the features of java in Hindi) जावा का इतिहास क्या है? (History of Java in Hindi) और भी बहुत कुछ जावा के बारे में हम इस लेख में जानेंगे।

Java Kya hai | Java Kaise Sikhe

java-kya-hai

इस लेख में आप सीखेंगे की ->

1. जावा क्या है? (What is Java in Hindi)

2. जावा का उपयोग (Use of Java in Hindi)

3. हमलोग जावा का उपयोग क्यों करतें हैं? (Why do we use java)

4. जावा की सुविधाएँ (Features of Java in Hindi)

5. जावा का इतिहास (History of Java in Hindi)

6. जावा का नाम 'ओक' क्यों रखा गया?

7. जावा प्रोग्रामिंग को 'जावा' नाम क्यों दिया गया है?

8. जावा संस्करण इतिहास (Java version history)

9. जावा कैसे सीखें (How to learn Java)

10. जावा प्रोग्राम को लिखने के लिए टॉप 5 जावा IDE

जावा क्या है?(What is the Java in Hindi)

-> जावा एक पॉपुलर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है।

-> जावा एक उच्च स्तरीय, मजबूत और सुरक्षित प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है।

-> जावा को सन माइक्रोसिस्टम्स (जो कि अब के टाइम में ओरेकल की सहायक कंपनी है) द्वारा वर्ष 1995 में विकसित किया गया था।

-> अभी तक जावा 3 बिलियन से भी ज्यादा डिवाइसेज में रन करता है।

-> जेम्स गोसलिंग (James Gosling) को जावा के पिता के रूप में माना जाता है। 

-> जावा से पहले इस प्रोग्रामिंग भाषा का नाम ओक (OAK) था, परंतु ओक पहले से ही एक पंजीकृत कंपनी थी, इसीलिए इस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का नाम बदलकर जावा रख दिया गया।

-> यह प्रोग्रामिंग लैंग्वेज open source और free है।

जावा का उपयोग (Use of Java in Hindi)

-> मोबाइल एप्लीकेशन बनाने में (specially Android apps)

-> डेस्कटॉप एप्लीकेशन (Desktop application)

-> वेब एप्लीकेशन (Web application)

-> गेम्स (Games)

-> और भी चीज़े बनाने में जावा का उपयोग किया जाता है।

हमलोग जावा का उपयोग क्यों करतें हैं? (Why do we use java)

-> हमलोग जावा का उपयोग इसलिए करते हैं, क्योंकि यह विभिन्न प्लेटफार्मो पर काम करता है। जैसे - विंडोज़ (Windows), मैक (Mac), लाइनक्स (Linux) इत्यादि।

-> यह दुनिया में सबसे लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषाओं में से एक है।

-> इस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को सीखना, दूसरे लैंग्वेजों की तुलना में थोड़ा आसान है।

-> यह उपयोग करने में हमारे लिए सरल है।

-> यह open source और free है।

-> यह दूसरे प्रोग्रामिंग भाषाओं की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है।

जावा की सुविधाएँ (Features of Java in Hindi)

-> जावा सरल (Simple) है :- जावा सीखना बहुत आसान है, अन्य प्रोग्रामिंग लैंग्वेजों की तुलना में देखा जाए तो।

• इसका सिंटैक्स सरल, साफ और समझने में आसान है।

• जावा सिंटैक्स C++ पर आधारित है। यदि आप C++ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखने के बाद जावा सीखते हैं, तो आपको बहुत ही आसानी होगा जावा सिंटैक्स समझने में।

-> जावा ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड (Object oriented) है :- जावा एक ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है।

• जावा में सबकुछ एक वस्तु (Object) है

• ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड का मतलब है की हम अपने सॉफ्टवेयर (Software) को विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के संयोजन के रूप में व्यवस्थित करते हैं जो डेटा और व्यवहार दोनों में शामिल करते हैं।

-> जावा वितरित (distributed) किया जाता है।

-> जावा मजबूत (robust) है।

-> जावा सुरक्षित (secure) है।

-> जावा पोर्टेबल (portable) है।

-> जावा multi-threaded है।

-> जावा गतिशील (dynamic)  है।

जावा का इतिहास (History of Java in Hindi)

-> जावा को मूल रूप से इंटरएक्टिव टेलीविजन के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन उस समय डिजिटल केबल टेलीविजन के लिए यह बहुत उन्नत तकनीक थी।

-> ओक (Oak) प्रोग्रामिंग भाषा जावा बनने के लिए विकसित हुई।

-> जावा का इतिहास ग्रीन टीम से शुरू होता है।

-> जावा टीम के सदस्यों ने डिजिटल उपकरणों जैसे सेट-टॉप बॉक्स, टीवी आदि के लिए एक भाषा विकसित करने के लिए इस परियोजना की शुरुआत की, लेकिन यह इंटरनेट प्रोग्रामिंग के लिए अनुकूल था बाद में जावा प्रौद्योगिकी को नेटस्केप द्वारा शामिल किया गया था।

-> जावा को 1995 में जेम्स गोसलिंग द्वारा विकसित किया गया था। जिन्हें जावा के पिता के रूप में जाना जाता है।

-> अभी के समय में जावा का उपयोग इंटरनेट प्रोग्रामिंग, मोबाइल डिवाइस, गेम आदि में किया जाता है।

-> जेम्स गोसलिंग, माइक शेरिडन और पैट्रिक नॉटन ने जून 1991 में जावा भाषा परियोजना की शुरुआत की।

-> जावा से पहले, इस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का नाम ओक था।

जावा का नाम 'ओक' क्यों रखा गया? 

जावा का नाम ओक इसलिए रखा गया था क्योंकि, ओक ताकत का प्रतीक है और कई देशों जैसे फ्रांस, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, रोमानिया आदि के राष्ट्रीय पेड़ के रूप में चुना जाता है।

जावा प्रोग्रामिंग को 'जावा' नाम क्यों दिया गया है?

-> टीम एक नया नाम चुनने में जुट गई। सुझाए गए शब्द गतिशील (dynamic), क्रांतिकारी (revolutionary), रेशम (silk), झटका (jolt), डीएनए (DNA), जावा (Java) आदि थे।

-> जेम्स गोसलिंग के अनुसार "जावा, सिल्क के साथ शीर्ष विकल्पों में से एक था।" चुकी जावा इतना अनूठा था, इसलिए टीम के अधिकांश सदस्य अन्य नामों की तुलना में जावा को पसंद किया।

-> जावा इंडोनेशिया का एक द्वीप है जहां पहले कॉफी का उत्पादन किया जाता था (जिसे जावा कॉफी कहते हैं)। यह एक तरह की एस्प्रेसो बिन है जावा नाम गोसलिंग ने अपने कार्यालय के पास कॉफी के लिए चुना था।

जावा संस्करण इतिहास (Java version history)

अब तक जावा के बहुत सारे versions जारी किए गए हैं, जो कि निम्नलिखित हैं-

1. JDK Alpha and Beta (1995)

2. JDK 1.0 (1996)

3. JDK 1.1 (1997)

4. J2SE 1.2 (1998)

5. J2SE 1.3 (2000)

6. J2SE 1.4 (2002)

7. J2SE 5.0 (2004)

8. Java SE 6 (2006)

9. Java SE 7 (2011)

10. Java SE 8 ( 2014)

11. Java SE 9 (2017)

12. Java SE 10 (March 20, 2018)

13. Java SE 11 (September 25, 2018)

14. Java SE 12 (March 19, 2019)

15. Java SE 13 (September 17, 2019) 

16. Java SE 14 (March 17, 2020)

जावा कैसे सीखें (How to learn Java)

इस लेख को पढ़ने के बाद शायद आपके मन में यह जरूर प्रश्न आया होगा कि हम जावा लैंग्वेज कैसे सीख सकते हैं। यदि आप जावा सीखना चाहते हैं तो मैं आपको एक सलाह दूंगा कि आप सबसे पहले C, C++ लैंग्वेज सीख ले तभी आप जावा सीखे। अगर आप C, C++ लैंग्वेज सीखने के बाद जावा सीखते हैं तो आपको जावा के सिंटेक्स समझने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अब बात आती है कि हम जावा कैसे सीख सकते हैं, जावा आप वेबसाइट्स (Websites), यूट्यूब (YouTube), और बुक्स (Books) के माध्यम से सीख सकते हैं। आप चाहे तो इंस्टीट्यूट के माध्यम से भी जावा सीख सकतें हैं। बसरते उस इंस्टीट्यूट में जावा पढ़ाई होती हो तब।

जावा सीखने के लिए बेस्ट फ़्री वेबसाइट्स ->

1. Tutorialspoint -> Learn Java

2. Beginnersbook -> Learn Java

3. Guru99            -> Learn Java

4. Javatpoint       -> Learn Java

5  W3schools       -> Learn Java

यदि आप यूट्यूब के माध्यम से जावा सीखना चाहते हैं तो, यूट्यूब पर सर्च करें 'Java Full Course'  सर्च करने के बाद आपको यूट्यूब पर बहुत सारे ऐसे चैनल मिल जाएंगे जहां से आप जावा सीख सकते हैं।

जावा प्रोग्राम को लिखने के लिए टॉप 5 जावा IDE

Eclipse -> Download 

IntelliJ -> Download 

NetBeans -> Download 

JDeveloper -> Download 

MyEclipse -> Download 

उम्मीद करता हूं कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। आपने इस पोस्ट में सीखा की ->

1. जावा क्या है? (What is Java in Hindi)

2. जावा का उपयोग (Use of Java in Hindi)

3. हमलोग जावा का उपयोग क्यों करतें हैं? (Why do we use java)

4. जावा की सुविधाएँ (Features of Java in Hindi)

5. जावा का इतिहास (History of Java in Hindi)

6. जावा का नाम 'ओक' क्यों रखा गया?

7. जावा प्रोग्रामिंग को 'जावा' नाम क्यों दिया गया है?

8. जावा संस्करण इतिहास (Java version history)

9. जावा कैसे सीखें (How to learn Java)

10. जावा प्रोग्राम को लिखने के लिए टॉप 5 जावा IDE

इन्हें भी पढ़ें - 👇👇




Tags- Java kya hai, Java kaise sikhe, History of Java in Hindi

Post a Comment

0 Comments