Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भारत में यूरोपियन (European) का आगमन |

भारत में यूरोपियन (European) का आगमन | Indian history |

आज के इस पोस्ट में हम भारत के आधुनिक इतिहास के बारे में जानेंगे। जैसे कि भारत में यूरोपियन का आगमन, भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था, कर्नाटक का युद्ध किसके बीच हुआ था। और भी बहुत कुछ इस पोस्ट में हम जानेंगे 

bharat-me-european-ka-aagman

भारत में यूरोपियन (European) का आगमन

1. समुद्री मार्ग द्वारा भारत की खोज किसने की थी और कब

     उत्तर- वास्कोडिगामा ने, 1498 ई. में।

2. वास्कोडिगामा भारत के किस बंदरगाह पर उतरा था

     उत्तर- केरल के कोज्झिकोड (कालीकट) के बंदरगाह पर। 

3. वास्कोडिगामा किस देश का निवासी था ?

     उत्तर- पुर्तगाल का।

4. भारत में पहला पुर्तगाली गवर्नर कौन था ? 

     उत्तर- फ्रांसिस्को अल्मीडा।

5. पुर्तगालियों ने गोवा पर कब अधिकार किया था ? 

    उत्तर- 1510 ई० में।

6. 'ईस्ट इंडिया कम्पनी' की स्थापना कब हुई थी ? 

     उत्तर 1600 ई. में।

7. जहाँगीर ने किस स्थान पर इंग्लैंड के राजदूत हॉकिन्स को फैक्ट्री लगाने की अनुमति दी थी ?

      उत्तर- सूरत में।

8. कर्नाटक का युद्ध किसके बीच हुआ था ?

      उत्तर- इंग्लैंड एवं फ्रांस के बीच।

9. प्लासी का युद्ध किनके बीच हुआ था ?

    उत्तर- अंग्रेज तथा बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच (1757 ई०) में। 

10. महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी कहाँ थी ? 

        उत्तरलाहौर 

11. भारत में अंग्रेजी राज्य का संस्थापक कौन था ? 

         उत्तर- लॉर्ड क्लाइव।

12. भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था ?

         उत्तरवारेन हेस्टिंग्स। 

13. सती-प्रथा का अंत किस गवर्नर-जनरल के शासनकाल में और कब हुआ था ? 

      उत्तर- लॉर्ड विलियम बैंटिक के शासनकाल में, 1828 ई० में। 

14. किस गवर्नर-जनरल के शासनकाल में और कब भारत में पहली रेलगाड़ी चली थी ? 

      उत्तर- लॉर्ड डलहौजी, 1853 ई० में। 

15. भारत में टेलीग्राफ सेवा किस गवर्नर-जनरल के शासनकाल में शुरू हुई थी ? 

        उत्तरलॉर्ड डलहौजी।

16. भारत का अन्तिम गवर्नर-जनरल कौन था ?

        उत्तरलॉर्ड कैनिंग। 

17. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई कब लड़ी गई थी ?

        उत्तर- 1857 ई० में।

18. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?

      उत्तर- लॉर्ड कैनिंग।

19. भारत का प्रथम वायसराय कौन था ? 

        उत्तर- लॉर्ड कैनिंग।

20. भारत में प्रथम जनगणना कब और किसके शासनकाल में हुई थी

        उत्तर- 1872 ई० में, नॉर्थ ब्रुक के शासनकाल में।

21. भारत में प्रथम नियमित जनगणना कब और किस वायसराय के शासनकाल में हुई थी ?

        उत्तर- 1881 ई० में, लॉर्ड रिपन के शासनकाल में। 

22. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब और किस वायसराय के शासनकाल में हुई थी ?

     उत्तर- 1885 ई० में, लॉर्ड डफरीन के शासनकाल में। 

23. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन कहाँ और किसकी अध्यक्षता में हुआ था ?

       उत्तर- मुम्बई में, अध्यक्ष-व्योमेश चन्द्र बनर्जी।

24. बंगाल का विभाजन कब और किस वायसराय के शासनकाल में हुआ था ?

     उत्तर- 1905 ई० में, लॉर्ड कर्जन के शासनकाल में

25. मुस्लिम लीग की स्थापना कब और कहाँ हुई थी ? 

      उत्तर- 1906 ई० में, ढाका में।

26. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कब दो भागों में विभाजित हो गया था ?

      उत्तर- 1907 ई० में, सूरत अधिवेशन में। 

27. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजित रूप क्या था ?

        उत्तर- नरम दल एवं गरम दल।

28. गरम दल के मुख्य नेता कौन-कौन थे

        उत्तर- बाल गंगाधर तिलक, विपिनचन्द्र पाल तथा लाला लाजपत राय। 

29. दिल्ली को भारत की राजधानी कब बनाई गई थी ? 

      उत्तर- 1911 ई० में (भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली लाई गई।)

30. बंगाल का विभाजन कब रद्द किया गया था ?

      उत्तर- 1911 ई० में। 

31. प्रथम विश्वयुद्ध कब हुआ था

      उत्तर- 1914 ई० में।

32. भारत में होमरूल लीग कब और किसने शुरू की थी ? 

      उत्तर- 1916 ई० में, बाल गंगाधर तिलक एवं श्रीमती एनी बेसेंट ने अलग-अलग स्थानों से।

33. जालियाँवाला बाग हत्याकांड किसके इशारे पर और कब हुआ था ?

     उत्तर- अंग्रेज जनरल डायर के इशारे पर पंजाब के अमृतसर में 1919 ई० में।

34. गांधी जी का चम्पारण सत्याग्रह कब हुआ था

      उत्तर- 1917 ई० में।

35. असहयोग आंदोलन कब हुआ था तथा इसके नेता कौन थे

        उत्तर- 1920 ई० में, महात्मा गाँधीजी

36. चौरी-चौरा कांड कब और कहाँ हुआ था ?

        उत्तर- 1922 ई० में, गोरखपुर के चौरी-चौरा नामक स्थान पर।

37. स्वराज पार्टी का गठन कब और किसने किया था

       उत्तर- 1923 ई० में, मोतीलाल नेहरू तथा चित्तरंजन दास ने।

38. साइमन कमीशन का गठन कब हुआ था ?

      उत्तर- 1927 ई० में।

39. साइमन कमीशन भारत कब आया था

         उत्तर- 1928 ई० में।

40. साइमन कमीशन का विरोध करते समय लाहौर में किस भारतीय नेता की हत्या हुई थी ?

       उत्तर- लाला लाजपत राय की।

41. पूर्ण स्वराज की घोषणा कब की गई थी ? 

       उत्तर- 1929 ई० में।

42. बारदोली सत्याग्रह किसके नेतृत्व में और कब हुआ था ? 

       उत्तर- सरदार ल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में, 1928 ई० में।

43. सविनय अवज्ञा आंदोलन किसके नेतृत्व में और कब शुरू हुआ था ? 

       उत्तर- महात्मा गाँधी के नेतृत्व में, 1930 ई० में।

44. गाँधीजी का डांडी मार्च कब हुआ था

       उत्तर- 1930 ई० में।

45. गाँधी-इरविन समझौता कब हुआ था ?

       उत्तर- 1931 ई० में। 

46. बिहार में भारी भूकंप कब आया था ? 

      उत्तर- 1934 ई० में

47. दूसरा विश्व युद्ध कब शुरू हुआ था ?

        उत्तर- 1939 ई० में। 

48. भारत में क्रिप्स मिशन कब आया था ? 

       उत्तर- 1942 ई० में।

49. 'भारत छोड़ो आंदोलन' कब और किसके नेतृत्व में शुरू हुआ था 

        उत्तर- 1942 ई० में, महात्मा गाँधी के नेतृत्व में। 

50. 'आजाद हिन्द फौज' की स्थापना कब और किसने की थी ? 

       उत्तर-1943 ई. में, सुभाष चन्द्र बोस ने।

51. 'आजाद हिन्द फौज' की स्थापना कहाँ की गई थी ? 

        उत्तर- सिंगापुर में ।

भारत कब स्वतंत्र हुआ था ? इस प्रश्न का उत्तर आप कमेंट बॉक्स में जरुर दें।

दूसरों को भी मदद करें, इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रुर करें

इन्हें भी आप ज़रुर पढ़ें 👇👇






Free में Pdf पाने के लिए आप मेरे Telegram Channel, Telegram Group या फिर WhatsApp Group में अभी Join हो जाइये !

Join My Telegram Channel: GK And Quiz

Join My Telegram Group: Jack Jics


                             Gk And Quiz - 04   Gk And Quiz - 05

Tags- भारत में यूरोपियन (European) का आगमन, Indian history, Hindi Article's, Samanya Gyan, General knowledge in Hindi

Post a Comment

0 Comments